
प्रेस नोट
🔹 आदर्श मिडिया एसोसिएशन ने की पोल खोल
🔹 आदर्श मिडिया एसोसिएशन के माध्यम से वेकोली बल्लारपुर एरिया के घोटालों स्कैम का बहुत ही जल्द सुरु होगा पोल खोल अभियान

🔹 RTI अप्लिकेशन जमा करने आने वालों को हो रही दिक्कतों के बारे में रीजनल जनरल मैनेजर और CMD से शिकायत
🔹 बल्लारपुर माइंस 3 और 4 पिट्स में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स की सैलरी में स्कैम
दिनांक: 12 मई, 2026
संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(क) और सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत, हर भारतीय नागरिक को समानता, अभिव्यक्ति और सूचना प्राप्त करने का मौलिक अधिकार है। इसी क्रम में बल्लारपुर कॉलरी 3 & 4 पिट्स के माननीय मैनेजर श्री कृष्णा सिंग सर स्वयं कह चुके हैं कि “कोई भी एप्लीकेशन आये तो लेना चाहिए”।
फिर भी यह अत्यंत खेदजनक है कि डिस्पैच विभाग में कार्यरत मैडम एवं पर्सनल मैनेजर श्री कापसे द्वारा RTI Application लेने से इनकार किया जा रहा है। यह व्यवहार संविधान की मूल भावना ‘विधि के समक्ष समानता’ और RTI अधिनियम 2005 की धारा 6(1) का सीधा उल्लंघन है।
RTI अधिनियम 2005 की धारा 6 के तहत कोई भी लोक प्राधिकरण किसी भी नागरिक का आवेदन लेने से मना नहीं कर सकता। आवेदन लेने से इनकार धारा 20 के तहत दंडनीय है।
जब स्वयं पिट्स मैनेजर श्री कृष्णा सिंग सर का आदेश है कि हर आवेदन स्वीकार किया जाए, तो अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा उसका पालन न करना अनुशासनहीनता है।
बल्लारपुर की कोयला खदानें जनता की संपत्ति हैं। यहां किसान, कामगार, जवान और आम भाइयों-बहनों से जुड़े सवालों पर पारदर्शिता जरूरी है। RTI रोकना जनता की आवाज दबाना है।
डिस्पैच विभाग एवं पर्सनल मैनेजर कार्यालय में तुरंत RTI आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था की जाए।, आवेदन लेने से इनकार करने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होनि चाहिये ।
श्री कृष्णा सिंग सर ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेन चाहिये ताकि नागरिकों को भटकना न पडे।


बल्लारपुर खाण 3 & 4 पीटस् के आॕफीस क्लर्क द्वारा नियमों का उलंघन किया जा रहा है..! जब की नियमोनुसार1:00 से 2:00 का लंच समय है फिर भी वेकोली बल्लारपुर 3 & 4 पिटस् के एक्सिक्यूटिव अधिकारी और आॕफीस कर्मचारी 1:00 से 3:30 का लंच टाइम लेकर नागरिकों और जनरल मजदूरो को असुविधाएं निर्माण करते हैं..! यह लंच के नाम पर हो रहे स्कैम पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक महोदय ध्यान दे और आवेदक को लिखीत में अवगत करें..! अपनी मर्ज़ी से सुरु किये गये नियमों को तत्काल रद्द करके संविधानीक तौर पर और आम नागरिकों के मौलीक अधिकारों से वंचित रखना बंद करे..! एक्सिक्यूटिव आॕफिसर हो या जनरल मजदुर नियम सभी को समान होने चाहिए…! खाण के भितर खून पसीना बहाकर वेकोली के हित के लिए मेहनत करने वाले जनरल मजदूर आॕफीस में कुलर की थंडी हवा मे बैठने वालों के इंतेजार करता यह निंदनीय घटना है! इसमें बदलाव होना चाहिए और आधे घंटे में लंच टाइम खत्म होना आवश्यक है इसपर क्षेञीय महाप्रबंधक जी का ध्यान होना आवश्यक है..!
बल्लारपुर वेकोलि एरिया सास्ती स्कैम रीजनल जनरल मैनेजर ऑफिस के ऑफिसर्स और एम्प्लॉई को रिपोर्ट जमा करने आने वाले विजिटर्स से बात करने का तरीकासही नहीं । अगर वेकोलि एरिया सास्ती स्कैम के ऑफिस एम्प्लॉई को नहीं पता कि आने वाले एप्लीकेंट्स से कैसे बात करनी है, तो रीजनल जनरल मैनेजर को एम्प्लॉई को ट्रेनिंग देनी चाहिए। जब उनसे पूछा जाता है कि वे रिपोर्ट जमा करने आने वालों से मिलने में हिचकिचाते क्यों हैं, तो वेकोलि एरिया सास्ती स्कैम के ऑफिसर उन्हें ऑफिस से बाहर जाने के लिए कहकर बेइज्जत करते हैं, जो बहुत ही निंदनीय काम है।
बल्लारपुर माइंस 3 और 4 पिट्स के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर्स के छुट्टी पर होने पर भी उनकी अटेंडेंस बुक में एंट्री कर ली जाती है और उनकी छुट्टी की सैलरी काट ली जाती है। इतना ही नहीं नियमानुसार दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक लंच का समय है, लेकिन बल्लारपुर माइन्स 3 एंड 4 पिट्स के अधिकारी, कर्मचारी मनमाने ढंग से भोजन समय के पहले ही बाहर निकल जाते है, लंच की आड़ में वे दोपहर 1:00 बजे घर चले जाते हैं और दोपहर 3:30 बजे और कभी-कभी शाम 4:00 बजे कार्यालय आते हैं। फिर वे बल्लारपुर माइंस वेकोलि में कितने घंटे काम करते हैं और कितना वेतन काटा जाता है, इसकी जांच करने की मांग प्रिया झांबरे ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक सीएमडी से की है।
आदर्श मीडिया एसोसिएशन की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिया झांबरे ने चेतावनी दी है कि अगर क्षेत्रीय महाप्रबंधक और सीएमडी आठ दिनों के भीतर शिकायत का संज्ञान नहीं लेते हैं तो वेकोलि सास्ती घोटाले और बल्लारपुर माइंस के खिलाफ आमरण अनशन किया जाएगा।

